जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को आसनसोल स्थित कथा हॉल में विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती का पालन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस पन्नमबलम, एडीएम डेवलपमेंट कौशिक सिन्हा, एसडीओ अघर राज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एस पन्नमबलम सहित अन्य अधिकारियों ने काजी नजरुल इस्लाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। वहीं अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने लोगों को काजी नजरुल इस्लाम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
Post Views: 19










