Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट, सेल आईएसपी बर्नपुर की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर:।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट, सेल आईएसपी बर्नपुर की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन सीआईएसएफ बैरक 8 नंबर बस्ती में हुई। यह शिविर टच आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी तथा पश्चिम बर्धमान वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है।


आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। वर्तमान समय में विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में समाज के स्वस्थ लोगों का आगे आकर रक्तदान करना बेहद महत्वपूर्ण है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश देने का दिन है। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ के जवानों के साथ-साथ सेल कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक भी हिस्सा लिए।
टच आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी तथा पश्चिम बर्धमान वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में लेने की अपील की।

Latest News