सौहार्द की मिसाल: बराकर सदर अखाड़ा के नेतृत्व में निकला ताजिया, पुलिस और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
बराकर। बराकर क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व बेहद हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। बराकर सदर अखाड़ा के नेतृत्व में कुल पांच पारंपरिक अखाड़ों द्वारा भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।इस बार जुलूस में बराकर के पांच प्रमुख अखाड़े शामिल हुए, जिनमें:बराकर सदर अखाड़ाबलतोड़िया अखाड़ामनबड़िया अखाड़ाबराकर रेल पार जमाली मोहल्ला अखाड़ाबराकर करीम डंगाल अखाड़ासभी अखाड़े अपने-अपने मोहल्लों से खूबसूरत ताजिया लेकर पारंपरिक तरीके से बराकर स्टेशन मोड़ पहुंचे। वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बराकर सदर अखाड़ा के सदर एमडी खलील खान एवं अली हुसैन मुन्ना,को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सलामी दी।वरिष्ठ जनों और पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान इसके बाद सभी अखाड़े स्टेशन रोड स्थित मुख्य अखाड़ा स्थल पर एकत्रित हुए। यहाँ आयोजित सम्मान समारोह में सभी अखाड़ों के उस्ताद (गुरु), वरिष्ठ सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और मुस्तैद पुलिस अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।इनकी रही मुख्य उपस्थितिइस पूरे आयोजन को सफल बनाने में हाजी कल्लू, गुड़ी खान, बारीक ,ऐजाज अंसारी, तब्बू, वाहिद, सलीम, बंटी खान, रिंकू, ज़ाकिर, मन्नू खान ,चाम, समीम, मानबाड़िया अखाड़ा के एमडी मुसेन खान, शुराब खान, करीम डंगाल के भोला खान, शेरू खान, और जमाली मोहल्ला के सदर मजहिद, शमीम व सोनू मुख्य रूप से सक्रिय रहे।सुरक्षा के बीच झारखंड रवाना हुआ जुलूससुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत आने वाली सभी फाड़ियों के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात थे। रात करीब 9 बजे सेंट्रल अखाड़ा के ताजिया के साथ सभी पांचों अखाड़े बराकर पुलिस की कड़ी निगरानी में झारखंड के चिरकुंडा थाना अंतर्गत तलडंगा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से रवाना हो गए।










