Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर–इस्को रोड की जर्जर सड़क की हुई तत्काल मरम्मत, लोगों को मिली बड़ी राहत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर–इस्को रोड की जर्जर सड़क की हुई तत्काल मरम्मत, लोगों को मिली बड़ी राहत

कुल्टी,
कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नियामतपुर–इस्को रोड, जो पुरुलिया एवं पश्चिम बर्दवान को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग है, लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी मालवाहक ट्रक, बसें, स्कूली वाहन एवं हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी, विशेषकर बरसात के मौसम में आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लगातार इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। यह विषय कुल्टी के दो बार के विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के संज्ञान में भी लाया गया। उनके निर्देश एवं पहल के बाद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर इसे आवागमन योग्य बनाया गया।

इस कार्य से अब स्कूली बच्चों, आम यात्रियों, बसों तथा पुरुलिया से नियामतपुर एवं इस्को मार्ग होकर आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को काफी राहत मिलेगी तथा संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

इस अवसर पर कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं आसनसोल जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा ने कहा कि “जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क की खराब स्थिति से लोगों को लगातार परेशानी हो रही थी। मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के मार्गदर्शन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल मरम्मत कराई गई, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। आगे भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।”

इस मौके पर डॉ. अबरार अहमद, रवि सिंह, बंटी सिंह, संजीव यादव, संजय केसरी, सुकांतो कर्मकार, विशेष रूप से समाज सेवी एवं व्यवसाय गुड्डू गुप्ता, मोहम्मद नौशाद , ट्रैफिक विभाग के बड़े बाबू, एएसआई, के बड़े बाबू सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सड़क मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Latest News