प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/07/45
*श्रावणी मेला के दौरान रेलवे चलाएगा तीन और विशेष ट्रेनें*
आसनसोल, 22 जुलाई 2026:
श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आसनसोल–जयनगर, देवघर–रक्सौल तथा मधुपुर–इतवारी के बीच श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से मेले की अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त सीट क्षमता एवं अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31.07.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 14 फेरे) जयनगर से 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 05598 आसनसोल–जयनगर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को 01.08.2026 से 31.08.2026 तक (कुल 14 फेरे) आसनसोल से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31.07.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 14 फेरे) रक्सौल से 00:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31.07.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 14 फेरे) देवघर से 18:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार को 01.08.2026 से 29.08.2026 तक (कुल 05 फेरे) इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक रविवार को 02.08.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 05 फेरे) मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी तथा वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।










