Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कोचिंग ट्रेन सेवाओं का विनियमन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/08/04

*आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कोचिंग ट्रेन सेवाओं का विनियमन*

आसनसोल, 03 अगस्त, 2026:

आद्रा मंडल में संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (एस एंड टी) विभाग द्वारा आवश्यक आधारभूत संरचना अनुरक्षण एवं इंजीनियरिंग कार्यों के लिए संचालित रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के मद्देनज़र 03.08.2026 से 09.08.2026 तक कुछ कोचिंग ट्रेन सेवाओं का विनियमन किया जाएगा।

*निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं निरस्त रहेंगी:*

• 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू, दिनांक 03.08.2026, 04.08.2026, 06.08.2026, 07.08.2026 एवं 09.08.2026 को।

• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू, दिनांक 03.08.2026 एवं 06.08.2026 को।

• 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू, दिनांक 05.08.2026, 07.08.2026, 08.08.2026 एवं 09.08.2026 को।

*निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से निरस्त/आंशिक रूप से प्रारंभ की जाएंगी:*

• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू, दिनांक 05.08.2026 एवं 08.08.2026 को आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में यह सेवा निरस्त रहेगी।

• 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू, दिनांक 04.08.2026 को आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में यह सेवा निरस्त रहेगी।

• 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू, दिनांक 06.08.2026 को पुरुलिया तक ही संचालित होगी। पुरुलिया–टाटानगर–पुरुलिया खंड में यह सेवा निरस्त रहेगी।

• 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू, दिनांक 05.08.2026, 07.08.2026, 08.08.2026 एवं 09.08.2026 को आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा–टाटानगर खंड में यह सेवा निरस्त रहेगी।

• 68060 आसनसोल–बोकारो मेमू, दिनांक 05.08.2026, 07.08.2026, 08.08.2026 एवं 09.08.2026 को आद्रा से प्रारंभ होगी। आसनसोल–आद्रा खंड में यह सेवा निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्त विनियमन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे को खेद है।