Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में कांग्रेस का बड़ा धमाका: संकतोड़िया में विभिन्न दलों के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, बढ़ी संगठनात्मक ताकत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में कांग्रेस का बड़ा धमाका: संकतोड़िया में विभिन्न दलों के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, बढ़ी संगठनात्मक ताकत

कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संकतोड़िया (वार्ड नंबर 104) में राष्ट्रीय कांग्रेस ने विपक्षी दलों को करारा झटका देते हुए अपनी संगठनात्मक स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया है। इलाके में आयोजित एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर कुल्टी ब्लॉक के स्थानीय कांग्रेस नेता सुकांत दास ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का आधिकारिक झंडा सौंपकर पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ कई वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ता भी हैं, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बड़े दलबदल के बाद और संकतोड़िया इलाके में कांग्रेस का पलड़ा काफी भारी हो गया है, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बराकर वार्ड नंबर 67 कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष एडवोकेट हमीद सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता विमान बिहारी मुखर्जी सहित भारी संख्या में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News