मोबाइल फोन खरीदने पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को अस्पताल पहुंचाया
पुरुलिया : शुक्रवार को पुरुलिया के बलरामपुर थाने के दरदा इलाके के धातकिडी गांव में मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां के सिर पर वार कर उसे अस्पताल पहुंचा दिया।
घटना की जानकारी के अनुसार फलारी महतो ने शराब के नशे में अपनी मां बिमला महतो से मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे। जब मां ने पैसे नहीं दिए तो झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर दिया, जिससे मां लहूलुहान होकर गिर गिर गईं। घटना सुनकर पिता अंकुर महतो मौके पर पहुंचे। बाद में पूरे मोहल्ले में घटना की जानकारी हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही बलरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बिमला को बलरामपुर बांशगढ़ अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलरामपुर पुलिस ने घायल बिमला महतो के बेटे फलारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








