देशभक्ति के रंग में रंगा बराकर, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
मुख्य अतिथि रहे राज्य मंत्री डॉ. अजय पोद्दार
भारी भागीदारी: सात प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भरा राष्ट्रभक्ति का जोश
सामाजिक एकजुटता: बेगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित आम नागरिक हुए शामिल
कुल्टी:गुरुवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कुल्टी में राष्ट्रभक्ति का एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल्टी मंडल-1 एवं मंडल-2 के संयुक्त तत्वावधान में बराकर स्टेशन रोड से हनुमान चढ़ाई तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस गौरवमयी यात्रा में पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोगों के हुजूम से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।स्कूली बच्चों के नेतृत्व में बढ़ा कारवां तिरंगा यात्रा की शुरुआत बेहद आकर्षक रही। कुल्टी स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सबसे आगे चलते हुए बेहद अनुशासित परेड के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। इस महा-आयोजन में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से जरावा देवी विद्यालय, मारवाड़ी विद्यालय, आदर्श विद्यालय, बेगूनिया स्कूल, कुल्टी गर्ल्स स्कूल, कुल्टी बॉयज स्कूल और बालिका विद्यालय कुल्टी के छात्र शामिल थे, जो भारत माता के जयघोष कर रहे थे।सामाजिक संगठनों और नागरिकों का मिला भारी समर्थन इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें राजनीति से परे समाज के हर वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बराकर बेगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्स और बोल बम समिति बेगूनिया सहित विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर मार्च किया।तिरंगा हमारे गौरव और एकता का प्रतीक: डॉ. पोद्दार यात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने देश की आजादी के लिए भारत तथा विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के वीर महान शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा, “देश की स्वतंत्रता हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति का अटूट प्रतीक है। यह हमें सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।”गरिमापूर्ण उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने भी पूरी ताकत झोंकी। मंच पर और यात्रा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजू घोष, मनमोहन राय, सोमनाथ माजी, सौरभ चौरसिया, इंद्राणी आचार्य, शिल्पी राय, श्रीराम सिंह, संदीप साव, सुब्रतो मिश्रा, परामिता पटनायक, बिंदु यादव, झंटू सेन, सत्यजीत दास, ललन मेहरा, दशरथ यादव, गोपाल बाउरी, अजीत बाउरी, आदित्य नारायण सिंह, कल्पना राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








