कुल्टी।दुर्गापुर सब्सिडरी करेक्शनल होम (जेल) से फरार अभियुक्त को कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक विगत कुछ दिन पहले दिनांक 22/07/2022, धारा 107/22 के मामला में अभियुक्त सहाबुद्दीन उर्फ सोनू को दुर्गापुर एन. टी. एस . थाना पुलिस जामुड़िया थाना अंर्तगत श्रीपुर से गिरफ्तार किया था। विगत 24/07/ 2022 को उक्त अभियुक्त ने किसी तरह दुर्गापुर जेल से भागने में सक्षम रहा उक्त घटना की खबर सभी थाना व चेकपोस्ट को दे दिया गया था। जगह -जगह पर पुलिस जांच अभियान चला रही थी।दिनांक 5/11/2022 बीते शनिवार देर शाम को नियामतपुर फांड़ी पुलिस अखिलेश मुखर्जी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाकर कुल्टी थाना क्षेत्र नियामतपुर बाजार इलाके से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त अभियुक्त को आर्म्स केस के तहत दिनांक 19/01/2017 को कुल्टी थाना गिरफ्तार किया था।










