Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बांकुरा हिंसा: पीड़ित परिवार से मिले AIMIM राज्य नेता दानिश अज़ीज़, कहा—’सड़क से संसद तक लड़ेंगे हक़ की लड़ाई’

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बांकुरा हिंसा: पीड़ित परिवार से मिले AIMIM राज्य नेता दानिश अज़ीज़, कहा—’सड़क से संसद तक लड़ेंगे हक़ की लड़ाई’

बांकुरा: पश्चिम बंगाल के बांकुरा ज़िले के इंदस गाँव में बदमाशों के हमले में मारे गए शेख़ मोहम्मद माफ़िक के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (AIMIM) पूरी ताकत से मैदान में उतर गई है। कल शाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के विशेष निर्देश पर राज्य AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ ने मृतक के शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।असंवैधानिक कृत्य के खिलाफ आर-पार की जंगपीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राज्य नेता दानिश अज़ीज़ ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी है। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने घोषणा की कि AIMIM इस क्रूर कृत्य के खिलाफ पूरी ताकत से कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी।ओवैसी साहब आपके साथ: दानिश अज़ीज़दानिश अज़ीज़ ने दुखी परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा, “इस मुश्किल घड़ी में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के नेतृत्व में पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम आपको अकेला नहीं छोड़ेंगे। आपके अधिकारों और न्याय के लिए AIMIM सड़क से लेकर संसद तक आवाज़ बुलंद करेगी।”युवा नेताओं की रही मौजूदगीइस संवेदनशील दौरे के दौरान बांकुरा ज़िला AIMIM के युवा नेतृत्व ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताई। मौके पर बांकुरा AIMIM के सक्रिय युवा नेता रजब मल्लिक और नूर हसन मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर परिवार को हर कानूनी व सामाजिक सहयोग देने का संकल्प लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में न्याय की माँग तेज हो गई है।