बराकर 8 नवम्बर । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 में नगर निगम या पार्षद के जानकारी के बिना सड़क पर बने ड्रेन के सिलेब को हटाया गया और उसमें कार्य करने की कोशिश की गई । यह कार्य करने का आरोप बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव पर लगा है ।

बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा से विवादास्पद चर्चाओं में रहता है । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 के चौक बाजार मे सड़क के बीचो-बीच बनी नाली के ऊपर लगे हुए सलेप को हटाकर निर्माण कार्य करने का कोशिश किया गया । यह कार्य बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव कृष्णा दुधनी के नेतृत्व में किया जा रहा था । इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 68 के पार्षद श्रीमती राधा सिंह के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह उर्फ हैप्पी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक बड़े पद पर रह कर इस तरह का कार्य बराकर चेंबर के सचिव कृष्णा दुधानी को शोभा नहीं देता है । उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव पद की गरिमा को गिराया है । सड़क नाली का काम नगर निगम का है यदि उन्हें इस पर किसी तरह का कार्य करना था तो उन्हें विधिवत अपने स्थानीय पार्षद या माननीय मेयर को पत्र प्रेषित कर अनुमति लेकर करना चाहिए था । लेकिन खुलेआम नगर निगम के नियमों का धज्जियां उनके द्वारा उड़ाया गया है । उन्होंने बताया सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे उन्हें जानकारी मिली की चौक बाजार के सड़क के बीचो बीच बनी नालियों के सलेप को हटाकर कार्य किया जा रहा है । वह तुरंत वहां पहुंचे और देखा कि नालियों के सलेप पर कार्य किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि देर रात में यदि कोई राहगीर इधर से आता तो नाली में गिर जाने के कारण हादसा भी हो सकता था । इसके बाद में वे अहले सुबह बराकर चौक बाजार पहुंचे तथा इस कार्य के स्वीकृति पत्र की जानकारी लेने की कोशिश किया । लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगने पर उन्होंने कार्य को रुकवा दिया और कहा कि यह काम नगर निगम का है यदि किसी भी नागरिक को कोई भी दिक्कत हो तो वे निगम को इसकी जानकारी दे नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उसे करने के लिए तत्पर रहते हैं । लेकिन इस तरह से किसी भी व्यक्ति को कार्य करने का कोई भी अधिकार नहीं है । इस तरह के कार्य नगर निगम अपने तरीके से करता है । ताकि किसी को भी जान माल की कोई हानि न पहुंचे । मालूम हो की चौक बाजार में इलाके के दो जाने-माने कुशल चिकित्सकों का चेंबर है । जहां प्रतिदिन रोगियों का आना जाना दिन रात लगा रहता है । ऐसे में अनजाने में यदि कोई रोगी या उसका परिजन नाले में गिर पड़े तो कोई घटना घट सकती थी । इसके अलावे यह मार्ग बाजार पहुँचने का मुख्य मार्ग है ।जिससे काफी लोगो का आना जाना लगा रहता है । इस संबंध में बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव कृष्णा दुधानी ने दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है और वे क्षेत्र से बाहर है ।










