सीतारामपुर- कुल्टी थाना अंतर्गत लच्छीपुर लाल बत्ती क्षेत्र दिशा में आए दिन ग्रहको और कुछ कर्मियों के सहयोग से दलालों द्वारा लूट की घटना सामने आ रही है। सोमवार की देर रात्रि बिहार के नवादा जिले से आए 2 ग्रहों के के साथ मारपीट की गई और उनसे एक लाख से ऊपर की रकम की मांग की गई। नहीं देने पर उन लोगों के पॉकेट से ₹19000 छीन कर लाल बत्ती क्षेत्र के एक कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया। जिसकी सूचना कुछ समाजसवी लोगों को हुई उन्होंने पत्रकारों के सहयोग से पुलिस प्रशासन को खबर कर। दोनों लोगो को मुक्त करवाया। वही पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी दलाल कि पकड़े जाने की खबर नहीं है।
आए दिन लाल बत्ती क्षेत्र में दलालों के अत्याचार का मामला प्रकाश में आ रहा है। यह दलाल कुछ यौन कर्मी और कुछ दुकानदारों के सहयोग से ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते हैं। और उसके बाद देर रात्रि में मोटी रकम की मांग करते हैं। पूछे जाने पर कहा जाता है कि तुम्हारा इतना का बिल हुआ नहीं देने पर मारपीट करते हैं मोबाइल चैन अंगूठी पैसे छीन लिया जाता है। और उन्हें बंधक बनाया जाता है।
qq
यह समस्या आए दिन विकार रूप ले रहा है दलालों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ।वहीं पुलिस की सक्रियता ना के बराबर दिख रही है लोगों द्वारा किसी प्रकार पुलिस तक पहुंचकर खबर की जाती है। तो पुलिस आपसी समझौता करवा कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। जिससे कि दलालों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है।
सोमवार की देर रात्रि इसी प्रकार एक घटना घटी नवादा जिले के दो युवक अपने ड्राइवर के साथ लाल बत्ती क्षेत्र पहुंचा वहां राहुल अंसारी, पुकाई कुमार, ओर तापस से उसकी मुलाकात हुई इन दलालों द्वारा उसे अपने जाल में फंसा कर एक कमरे में ले जाया गया। जहां शराब सहित अन्य नासाओं का सेवन कराया गया । उसके बाद करीब तिन बजे रात्रि को उन लोगों से कहा कि एक लाख 20 हजार का बिल बना हैं। जब इसका विरोध करना किया गया तो उन युवकों युवकों के साथ मारपीट की गई और उन्हें बुरे अंजाम की धमकी दी गई। साथ पुलिस से पकड़वाने की बात कही गई।
साथ ही उन लोगों का मोबाइल अंगूठी चैन और उन लोगों के पॉकेट में करीबन ₹19000 थे वह भी छीन लिया गया। इसकी जानकारी नियामतपुर के एक स्थानीय नेता टिंकू वर्मा को हुई उन्होंने कुछ पत्रकारों के साथ मिलकर लाल बत्ती क्षेत्र पहुंचाएं जहां पुलिस को खबर किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त करवाया और उन्हें नियामतपुर फाड़ी ले आई और वही पुलिस द्वारा उन तीन दलालों की तलाश की जा रही है जो भी फरार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 1 वर्ष पहले पुलिस अधिकारियों द्वारा दिशा मैं तैनात पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी समाप्त की गई कर दी गई थी। तभी से इस प्रकार के लूट मारपीट की घटना बढ़ती जा रही है। दिशा मेन गेट के भीतर एक पुलिस बूथ भी है जहां पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैठती थी। परंतु किसी कारण वर्ष अधिकारियों द्वारा वहां से इन सुरक्षा गार्डों को हटा लिया गया है। जिसके कारण आए दिन डलालों का मन बढा हुआ है । लूट जैसी घटना आम हो गई है जिससे बहुत सारे यौन कर्मी भी परेशान है।
वही घटना का विषय पर पुलिस अधिकारियों से पूछे जाने पर वह कहते हैं कि इस प्रकार का कोई प्राथमिकता हमारे यहां दर्ज नहीं हुई है।










