बंटी खान बराकर। बराकर बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी हुई ।
इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर फाड़ी अंतर्गत बराकर बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार से डब्ल्यूबी 38 एजे 1397 नंबर की ब्लैक ब्लू ग्लैमर मोटरसाइकिल बीते रात लगभग 8:15 बजे चोरी हुई । मोटरसाइकिल चालक मकोडिया पाड़ा निवासी नवीन घोष ने बताया कि वे किसी काम से बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार में मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी कर गए थे और जब वह लौट कर वहां आए तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी । उन्होंने इधर-उधर काफी खोजबीन किया लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा । अंततः वे बराकर फाड़ी पहुंचकर चोरी की शिकायत किया । मालूम हो कि बराकर बाजार में रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तथा बेगुनिया चेकपोस्ट तक व डिशेरगढ़ रोड में कुल मिलाकर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है । पुलिस अपराधी तक पहुँचने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ।










