अग्रवाल टेलीकॉम का री-लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न, नए लुक और बेहतर सेवाओं के साथ नई शुरुआत
आसनसोल: शहर के राहा लेन स्थित अग्रवाल टेलीकॉम का री-लॉन्चिंग कार्यक्रम शनिवार, 19 सितंबर 2026 को उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मोबाइल, सर्विस और एक्सेसरीज के क्षेत्र में 18 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास हासिल करने वाले अग्रवाल टेलीकॉम ने नए लुक और बेहतर अनुभव के साथ अपने कारोबार की नई शुरुआत की।

इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए। 19 सितंबर को नया मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार की व्यवस्था की गई, वहीं पुराने ग्राहकों के लिए भी विशेष योजना रखी गई। दुकान से पिछले 18 वर्षों में खरीदे गए मोबाइल के पुराने बिल को लाने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष उपहार की घोषणा की गई।

अग्रवाल टेलीकॉम, चाची स्वीट्स के निकट, सुमंगल प्लाजा, राहा लेन, आसनसोल-1 में स्थित है। प्रतिष्ठान मोबाइल बिक्री के साथ सर्विस, एक्सेसरीज, फाइनेंस और मोबाइल एक्सचेंज की सुविधाएं भी प्रदान करता है।










