Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बर्नपुर में बीएमएस का मेगा रोड शो एवं बाइक रैली* *चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कर्मचारियों में दिखा जबरदस्त उत्साह*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*बर्नपुर में बीएमएस का मेगा रोड शो एवं बाइक रैली*

*चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कर्मचारियों में दिखा जबरदस्त उत्साह*

*बर्नपुर* : सेल आईएसपी में 24 सितंबर को होने वाले वन प्लांट–वन ट्रेड यूनियन चुनाव से पहले रविवार को भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ (बीएमएस) की ओर से बर्नपुर में भव्य मेगा रोड शो एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। न्यू टाउन, बर्नपुर, रंगापाड़ा, रिवर बैंक, गुलमोहर सहित सेल आईएसपी के विभिन्न टाउनशिप से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं बीएमएस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए।

रैली के दौरान टाउनशिप में कर्मचारियों का उत्साह और भागीदारी देखने को मिली। बीएमएस की ओर से इसे आगामी चुनाव को लेकर कर्मचारियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम बताया गया। आयोजकों के अनुसार, बर्नपुर में किसी ट्रेड यूनियन द्वारा इतनी बड़ी रैली पहले नहीं हुई है।

*“कर्मचारियों की भागीदारी ने दिया लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति संदेश*

बीएमएस के महासचिव श्री संजीत बनर्जी ने कहा कि आज के मेगा रोड शो में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव से संबंधित सुनवाई के दौरान भारतीय मजदूर संघ मजबूती से आईएसपी कर्मचारियों का पक्ष रखेगा तथा कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करेगा।

श्री बनर्जी ने कहा कि 24 सितंबर का चुनाव कर्मचारियों के लिए लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अवसर है और बीएमएस कर्मचारियों से अपील करता है कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करे और ऐसी शक्तियां जो हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों की छिनने को कोशिश कर रही उसे उखाड़ फेंके।

*लगभग एक हजार कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी*

मेगा रोड शो में केंद्र इस्पात उद्योग के सह-प्रभारी श्री हिमांशु बल, यूनियन अध्यक्ष श्री अजय सिंह, श्री संजीत प्रसाद, श्री महेश बनर्जी, श्री अमित सिंह, श्री सचिन कुमार, श्री संतोष झा, श्रीकांत साह, महेश कुमार, राजीव कुमार, सहित बीएमएस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।