Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अधिवक्ता मो. हामिद रज़ा सिद्दीकी बने कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के कानूनी सचिव; श्रमिकों के अधिकारों के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अधिवक्ता मो. हामिद रज़ा सिद्दीकी बने कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के कानूनी सचिव;

श्रमिकों के अधिकारों के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

बराकर।अधिवक्ता मो. हामिद रज़ा सिद्दीकी को कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) का नया कानूनी सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के महासचिव चंडी बनर्जी एवं उनकी टीम द्वारा 27, जी.टी. रोड, आसनसोल-1 स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक विशेष बैठक के दौरान उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।यूनियन के नेतृत्व का मानना है कि श्रमिकों से जुड़े पेचीदा कानूनी मामलों में संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत कानूनी सहयोग देने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से ही संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों में भारी उत्साह है और सभी ने नवनियुक्त कानूनी सचिव को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।हामिद को पद मिलने पर बराकर में खुशी की लहर मो. हामिद रज़ा सिद्दीकी को यह महत्वपूर्ण पद मिलने के बाद से बराकर और उसके आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं, श्रमिकों और उनके शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को बधाई दी है। लोगों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र के मजदूरों को भी अपने हक की लड़ाई में एक मजबूत कानूनी आवाज मिलेगी।12 वर्षों का लंबा अदालती अनुभवमो. हामिद रज़ा सिद्दीकी पिछले 12 वर्षों धनबाद न्यायालय में दीवानी और आपराधिक मामलों के एक जाने-माने अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। कानूनी क्षेत्र में एक लंबा समय बिताने के कारण उन्हें दीवानी (सिविल) और आपराधिक (क्रिमिनल) दोनों ही मामलों का बेहद गहरा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसका सीधा लाभ अब यूनियन से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा।श्रमिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कानूनी सचिव मो. हामिद रज़ा सिद्दीकी ने कहा, “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। मैं श्रमिकों के अधिकारों, उनके न्याय और हितों से जुड़े हर मामले को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अदालत से लेकर संगठन के मंच तक उठाऊंगा।”