Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

कुल्टी। नियामतपुर सेंट्रल पार्टी ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल 3 और 4 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान राज्य सदस्य संकर चुधरी, विवेकानंद भट्टाचार्य, ओबीसी जिला अध्यक्ष दिलिप गुप्ता, कणिका गुप्ता,महा सचिव तापस दे, अल्पसंख्यक पुर्व अध्यक्ष डॉ इब्राहिम अहमद, कुल्टी मंडल अध्यक्ष अमित शव, माह सचिव संजय केशरी,बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। पार्टी कार्यालय में भाजपा के झंडे और बैनर के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार को याद करते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भोजन, सुविधा, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके विचारों का मूल उद्देश्य था।
वक्ताओं ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि मुगलसराय स्टेशन का नाम उनके सम्मान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है।
वहीं, ओबीसी मोर्चा के नेता ने कहा कि देश में ओबीसी समाज की बड़ी आबादी है और संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रांत से लेकर जिला और मंडल स्तर तक लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जयंती कार्यक्रम के बाद सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्य भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।