Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धीरेंद्र शास्त्री और हनुमान जी के अपमान पर भड़का आक्रोश; कुल्टी में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता के खिलाफ घेरा थाना, सौंपी लिखित शिकायत!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

धीरेंद्र शास्त्री और हनुमान जी के अपमान पर भड़का आक्रोश; कुल्टी में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता के खिलाफ घेरा थाना, सौंपी लिखित शिकायत!

कुल्टी:सनातन साधु-संतों और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के खिलाफ आसनसोल जिला समेत कुल्टी में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का गुस्सा फूट पड़ा है। आसनसोल जिला कांग्रेस के महासचिव प्रसेनजीत पुइटंडी द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के पोस्टर को जलाने, उसे लात-जूतों से पीटने और उसमें मौजूद हनुमान जी के चित्र का अनादर करने के विरोध में भाजयुमो ने आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है।इस घटना के विरोध में आज कुल्टी मंडल दो और तीन के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कुल्टी थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कुल्टी थाना के एसीपी (ACP) व आईसी (IC) को एक लिखित शिकायत सौंपी।इससे पहले, आसनसोल जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस महासचिव प्रसेनजीत पुइटंडी की तस्वीर पर जूतों की माला पहनाकर विरोध मार्च निकाला गया था। भाजयुमो नेताओं का कहना है कि यह विरोध तब तक थमेगा नहीं, जब तक आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती। आसनसोल के सभी मंडलों में भाजयुमो द्वारा हर थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जा रही है।इस विरोध प्रदर्शन और थाना घेराव के दौरान कुल्टी मंडल दो और तीन के अध्यक्ष युवराज भट्टाचार्य, सम्राट लायक, युवा मोर्चा मंडल दो के महासचिव सोनू, विवेक, सोशल मीडिया प्रभारी राज आर्यन और आदित्य वर्मा समेत भारी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।