बैंक बंद… अब आर-पार की जंग! 5-डे वर्किंग और न्यायसंगत PLI के लिए आसनसोल में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
UFBU के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक का व्यापक असर, यूनियन बैंक की मुख्य शाखा के बाहर जुटे दर्जनों कर्मचारी;पब्लिक सेक्टर बैंकों में कामकाज ठप।
आसनसोल।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को आसनसोल सहित पूरे कोयलांचल में ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक का व्यापक असर देखने को मिला। इसके तहत आसनसोल पोस्ट ऑफिस स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रबंधन व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने शाखा के मुख्य द्वार के सामने खड़े होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस गतिरोध को दूर करने के लिए त्वरित हस्तक्षेप की अपील की। इस देशव्यापी हड़ताल के कारण शुक्रवार को पब्लिक सेक्टर बैंकों में वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कौशल के आधार पर मिले इंसेंटिव, विसंगतियां दूर करे प्रबंधनप्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों ने स्पष्ट किया कि उनकी सबसे प्रमुख और पुरानी मांग सप्ताह में पांच दिन का कार्य सप्ताह (5-Day Working Week) तुरंत लागू करना है। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने वेतन में शामिल परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को लेकर भारी नाराजगी जताई। यूनियनों का आरोप है कि मौजूदा पीएलआई प्रणाली में कई असमानताएं और विसंगतियां हैं, जिससे ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले कर्मियों को उनका वास्तविक हक नहीं मिल पा रहा है। कर्मियों की मांग है कि पीएलआई को सभी कर्मचारियों के लिए उनके कौशल और प्रदर्शन के आधार पर समान, पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाए और इसके लिए जल्द से जल्द द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से नीति में संशोधन किया जाए।इन प्रमुख मांगों पर अड़े बैंक यूनियन:5-डे बैंकिंग: बैंक कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू हो।PLI में संशोधन: परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव की विसंगतियों को द्विपक्षीय वार्ता से सुधारा जाए।पेंशन सुधार: लंबे समय से लंबित पेंशन मुद्दों और पारिवारिक पेंशन की समीक्षा कर सुधार किया जाए।दर्जनों बैंक अधिकारी और कर्मी हुए शामिलआसनसोल मुख्य शाखा के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन में उप शाखा प्रबंधक शुकुमार दास, धादका शाखा प्रबंधक मनोज कुमार नोनिया, प्रबंधक पिंकू मंडल, शालिनी कुमारी, नवीन प्रजापति, चिन्मय सरकार और सेवानिवृत्त कर्मी सुदेष्णा राय सहित दर्जनों बैंक अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।…तो ठप हो जाएगी पूरी बैंकिंग व्यवस्था: कर्मचारी नेताआंदोलन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेताओं ने बैंक प्रबंधन और केंद्र सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन तो सिर्फ एक शुरुआत थी। यदि सरकार और प्रबंधन ने उनकी जायज मांगों को अनसुना किया या द्विपक्षीय वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, तो वे आने वाले दिनों में देशव्यापी अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।










