Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

खड़गपुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 76.620 किलो गांजा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

खड़गपुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 76.620 किलो गांजा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

खड़गपुर: खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने गांजे की अवैध खरीद-बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल बाजार के आजादबस्ती इलाके से 76 किलो 620 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, खड़गपुर टाउन थाना पुलिस को गोल बाजार, आजादबस्ती इलाके में एक घर के अंदर अवैध रूप से गांजा रखे जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खड़गपुर टाउन थाना की पुलिस टीम चिन्हित मकान में पहुंची।पुलिस टीम ने घर के अंदर दो लोगों को मौजूद पाया।इसी दौरान वहां गांजा से भरे चार प्लास्टिक के बोरे दिखाई दिए।पुलिस को देखते ही दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इफतेखार अहमद उर्फ सुकुबाबा (54), निवासी गोल बाजार, आजादबस्ती, खड़गपुर टाउन और शेख ताहिल हुसैन (20), निवासी कारोदिया फालियू, पोस्ट बाचकारिया, थाना दितवास, जिला महिसागर, गुजरात के रूप में हुई है।थाने से सूचना मिलने के बाद खड़गपुर महकमा के कार्यकारी दंडाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यकारी दंडाधिकारी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चार सफेद प्लास्टिक के बोरों में रखा संदिग्ध गांजा बरामद कर जब्त किया गया।जब्त किए गए संदिग्ध गांजे का कुल नेट वजन 76.620 किलोग्राम यानी 76 किलो 620 ग्राम बताया गया है। नियमों के अनुसार जब्त सामग्री को पैक कर सील और लेबल किया गया .पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक चमड़े का बैग भी जब्त किया है।पूरी जब्ती और तलाशी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।मामले में लिखित शिकायत के आधार पर खड़गपुर टाउन थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले का FIR नंबर 460/26, दिनांक 17/09/2026 है.पुलिस ने गांजा अपने कब्जे में रखने और आपूर्ति के उद्देश्य से अवैध रूप से भंडारण करने के आरोप में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ मामले में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।