81 किलो गांजा बरामद, 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
सीतारामपुर में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई
बंटी खान कुल्टी।कुल्टी के सीतारामपुर इलाके में करीब 81 किलो गांजा बरामद होने से सनसनी फैल गई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत सीतारामपुर के टेगोर इंस्टीट्यूट के पास पुलिस ने छापा मारा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ तस्करी की खबर मिलते ही डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इलाके में अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से 3 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया गया।
बरामद गांजे का वजन करीब 81 किलो बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।











