Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नियामतपुर को मिलेगी दो बड़ी सौगात: फायर स्टेशन और इंडोर स्टेडियम का जल्द होगा निर्माण – मंत्री डॉ. अजय पोद्दार*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*नियामतपुर को मिलेगी दो बड़ी सौगात: फायर स्टेशन और इंडोर स्टेडियम का जल्द होगा निर्माण – मंत्री डॉ. अजय पोद्दार*

*कुल्टी।* कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नियामतपुर में जल्द ही फायर स्टेशन और इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। इसकी घोषणा राज्य के पीएचई और पीडब्ल्यूडी मंत्री सह कुल्टी विधायक *डॉ. अजय कुमार पोद्दार* ने की है।

मंत्री ने कहा कि दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर काम शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में सालों तक वाम और तृणमूल की सरकार रही, लेकिन प्रतिभाओं के लिए एक भी मंच नहीं बना। आने वाले समय में कुल्टी में कई विकास कार्य देखने को मिलेंगे। फायर स्टेशन की सबसे ज्यादा जरूरत है, आसनसोल से दमकल आने में देर हो जाती है और तब तक बड़ा नुकसान हो जाता है। इसलिए इसे प्राथमिकता से बनाया जाएगा।”

*बाईपास के पास जमीन का निरीक्षण*

इसी बीच कुल्टी BL&LRO के अधिकारियों ने नियामतपुर बाईपास के समीप बराकर मोड़ के पास जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सरकार और कुल्टी मंडल-4 के अध्यक्ष सुनील भर भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि बाईपास के पास फायर स्टेशन बनने से सिर्फ कुल्टी ही नहीं, आसपास के पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। जमीन संबंधी रिपोर्ट आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दी गई है।

मौके पर सुनील भर ने कहा कि फायर स्टेशन का काम जल्द शुरू होगा, इसके बाद इंडोर स्टेडियम समेत कई और विकास परियोजनाएं क्षेत्र में आएंगी।