Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

लाल बाबा कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की प्रतिभा, हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

लाल बाबा कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की प्रतिभा, हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश

बेलूर, 6 अक्टूबर।
लाल बाबा कॉलेज, बेलूर के हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार को महाविद्यालय के सरत सभा गृह (सभागार) में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षाओं के कारण हिंदी दिवस का आयोजन इस वर्ष 6 अक्टूबर को किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश, क्षेत्रीय सचिव, साहित्य अकादमी, कोलकाता रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार झा तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। मह्रोज़ इकबाल अंसारी, ईशा चौधरी, खुशी चौधरी, स्नेहा गुप्ता एवं सुमन साहनी द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई।

समारोह में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने उद्घाटन वक्तव्य तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार झा ने अध्यक्षीय वक्तव्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश के साथ डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. शिवानी गुप्ता, डॉ. पापिया शॉ, डॉ. पुष्पा मल्ला, डॉ. रेखा त्रिपाठी एवं श्री प्रीतम रजक ने भी हिंदी दिवस के महत्व, हिंदी भाषा की वर्तमान भूमिका तथा विद्यार्थियों के साहित्यिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता, आशुभाषण, लोकनृत्य तथा नाट्य प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोकनृत्य में अंजलि बैथा, इति यादव, खुशी चौधरी, ईशा चौधरी, खुशी राय, स्नेहा गुप्ता एवं खुशी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता में अमित राय ने प्रथम, आर्यन शॉ एवं ईशा चौधरी ने द्वितीय तथा आर्चित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण प्रतियोगिता में आर्चित यादव प्रथम, युवराज राय द्वितीय तथा प्रीति शॉ तृतीय रहे। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मधु शॉ एवं अंजलि बैथा की टीम ने प्रथम, जबकि बरुण दास एवं युवराज राय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘नारी के सशक्तीकरण’ विषय पर प्रस्तुत नाटक रहा। इसमें ईशा चौधरी, अमित राय, युवराज राय, समीर राजबंशी, आर्चित यादव, स्नेहा गुप्ता, सुमन साहनी, मह्रोज़ इकबाल अंसारी, प्रीति शॉ, आर्यन शॉ, धनंजय पांडेय सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

समारोह का संचालन आर्चित यादव ने तथा सह-संचालन मह्रोज़ इकबाल अंसारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रेखा त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समूचा समारोह हिंदी भाषा, साहित्य एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने वाला रहा। समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सफल और सार्थक बनाया।

Latest News