Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*तालाब की भराई और अवैध निर्माण को लेकर पीएमओ में शिकायत, कुल्टी BLRO की टीम ने किया औचक निरीक्षण*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*तालाब की भराई और अवैध निर्माण को लेकर पीएमओ में शिकायत, कुल्टी BLRO की टीम ने किया औचक निरीक्षण*

*कुल्टी:* कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तालाब किनारे अवैध रूप से बिल्डिंग निर्माण और तालाब भराई कर दलालों द्वारा जमीन बेचने के मामले में पीएमओ में शिकायत के बाद औचक निरीक्षण किया गया।

पीएमओ से निर्देश मिलने के बाद कुल्टी BLRO की टीम ने कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर मौजा के दाग नंबर 15 और 16 में तालाब किनारे बन रही इमारतों का निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने नियामतपुर के वार्ड संख्या 61 में प्रिया कॉलोनी बस्ती के हाईड्रेन के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए मकानों का भी निरीक्षण किया।

मौके पर मौजूद भाजपा कर्मी व अधिवक्ता कंचन सिन्हा ने बताया कि पीएमओ को शिकायत प्राप्त होने के बाद पीएमओ के निर्देश पर कुल्टी BLRO की टीम ने सभी स्थलों का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि तालाब की भराई कर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले और कंस्ट्रक्शन करा रहे मालिकों को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और जमीन से संबंधित सटीक जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियामतपुर-चितरंजन रोड स्थित कॉस्मो बाजार के ठीक पीछे दाग नंबर 15 और 16 में बिना बाउंड्री के तालाब किनारे इतनी बड़ी चार मंजिला इमारत किस आधार पर बनाई जा रही है, इसकी गहन जांच होगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रिया कॉलोनी में हर साल बरसात के मौसम में अधिकांश घर डूब जाते हैं, इसका मुख्य कारण हाईड्रेन है। हाईड्रेन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों द्वारा ड्रेन का मुंह मोड़ दिया गया है या बंद कर दिया गया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News