आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स में फायर सेफ्टी अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन
कल आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में West Bengal Fire & Emergency Services Department, Asansol Chamber of Commerce एवं Hotel Owners’ Association के संयुक्त सहयोग से एक महत्वपूर्ण Fire Safety Awareness Camp का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायियों एवं चेम्बर के सदस्यों ने उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।

कार्यक्रम में आसनसोल फायर स्टेशन के Station Officer श्री चिन्मय बक्शी, के. डी. रख्खित तथा AFO श्री अभिजीत तंतुबाय सहित फायर विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने विशेष रूप से Fire Licence एवं Fire NOC प्राप्त करने की प्रक्रिया, इसमें आने वाली संभावित कठिनाइयों तथा आवश्यक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही, अग्नि सुरक्षा से जुड़े ऐसे कई महत्वपूर्ण नियमों एवं सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनकी जानकारी बहुत से व्यवसायियों को पहले से नहीं थी।
इस अवसर पर आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और फायर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उद्देश्य यह है कि भविष्य में किसी भी व्यवसायी को Fire Licence अथवा NOC प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े और चेम्बर के माध्यम से व्यवसायियों को विभागीय स्तर पर उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग मिल सके।
आसनसोल फायर स्टेशन के Station Officer श्री चिन्मय बक्शी ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को Fire NOC एवं Licence प्राप्त करने में यथासंभव किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सदस्य एवं व्यवसायी उपस्थित रहे, जिससे इस पहल की उपयोगिता और सफलता का स्पष्ट प्रमाण मिला।
आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स की इस पहल से व्यवसायियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में Fire Licence एवं NOC से संबंधित कार्यों में बेहतर समन्वय और अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह पहल व्यवसायी समुदाय और प्रशासनिक विभाग के बीच सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।










