ब्रेकिंग न्यूज :
खड़गपुर के रेलवे इलाके में फायरिंग की खबर से मचा हड़कंप, बाइक से जा रहा स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल
खड़गपुर : रेूल नगरी खड़गपुर के रेलवे इलाके में फायरिंग की खबर के बाद सुबह करीब 11:30 बजे हड़कंप मच गया। यह घटना कथित तौर पर वार्ड नंबर 20 के ओल्ड सेटलमेंट इलाके में गीतांजलि हॉल के पीछे एक गली में हुई। अक्षय झा नाम के एक स्टूडेंट को गोली लगी। बताया जा रहा है कि उसके सीने में गोली लगी।
सूत्रों के मुताबिक दो युवक उस गली से बाइक पर जा रहे थे। सागर कुमार बाइक चला रहा था। अक्षय पीछे बैठा था। आरोप है कि उसी समय उन पर गोलियां चलाई गईं। गोली अक्षय के सीने में लगी। उसे पहले गंभीर हालत में लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में उसकी फिजिकल कंडीशन को देखते हुए उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया।
Post Views: 20










