Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

गोपाला महतो हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी अनिल नुनिया बर्दवान से गिरफ्तार नियामतपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

गोपाला महतो हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी अनिल नुनिया बर्दवान से गिरफ्तार

नियामतपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

कुल्टी। टीनाकुड़ी में हुए चर्चित गोपाला महतो हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अनिल नुनिया को आखिरकार नियामतपुर चौकी पुलिस ने बर्दवान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया, जहां मामले की गहन पूछताछ के लिए अदालत ने 5 दिनों की पुलिस हिरासत मंजूर की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चौकी क्षेत्र के टीनाकुड़ी में गोपाला महतो की हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इससे पहले अनिल नुनिया की पत्नी हेना देवी, रॉकी नुनिया, कृष्णा नुनिया और पंकज नुनिया को गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर मुख्य आरोपी अनिल नुनिया तक पहुंचने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बर्दवान से गिरफ्तार कर लिया।
अब पुलिस हिरासत में अनिल नुनिया से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।

Latest News