Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अशोक मंडल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, बरबाडी ने जीता फुटबॉल खिताब

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अशोक मंडल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, बरबाडी ने जीता फुटबॉल खिताब

कुमारधुबी : कलियासोल प्रखंड के डुमरिया गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। महामाया क्लब डुमरिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी भिड़ंत में एसएस क्लब बरबाडी ने जोहार एफसी क्लब कुलबोना को ट्राइब्रेकर में हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। निर्धारित खेल के बाद मुकाबला ट्राइब्रेकर तक पहुंचा, जहां एसएस क्लब बरबाडी ने दबाव के बीच बाजी मार ली। जीत के साथ ही बरबाडी की टीम और उसके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता एसएस क्लब बरबाडी को ट्रॉफी, मेडल और 30 हजार रुपये नकद, जबकि उपविजेता जोहार एफसी क्लब कुलबोना को ट्रॉफी, मेडल और 20 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुलाल चक्रवर्ती, धर्मेंद्र महतो, संजय महतो, गोपाल दुबे, गौरव साधु, गणेश गोराई, विरेंद्र सोरेन, रतन गोप, देबू महतो और विक्की महतो सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। टूर्नामेंट देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में जुटे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।