Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*#खड़गपुर_नगरपालिका गेट के सामने प्रदर्शन, चेयरमैन पद को लेकर चर्चाएं तेज*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*#खड़गपुर_नगरपालिका गेट के सामने प्रदर्शन, चेयरमैन पद को लेकर चर्चाएं तेज*

*खड़गपुर:* खड़गपुर नगरपालिका में चेयरमैन पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच आज नगरपालिका गेट के सामने लोगों के एक समूह ने प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोग नगरपालिका के मुख्य द्वार के सामने बैठकर नारेबाजी करते देखे गए। उनका कहना था कि नगरपालिका में प्रशासक की नियुक्ति की जानी चाहिए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि शहर की साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर वे चिंतित हैं।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर तक गेट के सामने भीड़ जमा रही, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

नगरपालिका सूत्रों के अनुसार चेयरमैन पद को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।