Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान, ‘रेल जन संवाद’ एवं ‘नेकी की दीवार’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 15.10.2026

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान, ‘रेल जन संवाद’ एवं ‘नेकी की दीवार’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज, दिनांक 15.10.2026 को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्रियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़, आद्रा सहित आद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों, प्लेटफॉर्म एवं अन्य यात्री क्षेत्रों की गहन सफाई की गई तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके साथ ही आद्रा एवं बोकारो रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में साफ-सफाई से संबंधित सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ प्राप्त की गईं। यात्रियों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने उत्साहपूर्वक ‘स्वच्छता सेल्फी’ गतिविधि में भाग लिया। साथ ही, मंडल में चल रहे स्वच्छता अभियान के संबंध में यात्रियों की प्रतिक्रिया एवं सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि उनके विचारों के आधार पर स्वच्छता व्यवस्था में और सुधार किया जा सके।

इसी अवसर पर आद्रा रेलवे स्टेशन परिसर में ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, उपयोगी वस्तुओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है।

आद्रा मंडल स्वच्छता, यात्री सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल द्वारा यात्रियों से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा इस प्रकार की जनहितकारी पहलों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की जाती है।

Latest News

Related News