बराकर। आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा ने वार्ड 19 के ग्रामीण छेत्र का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद उषा रजक मुख्य रूप से शामिल थी। निगम के दोनों प्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मुहैया करायी जायेगी।उन्होंने कहा कि कालिकापुर ग्राम में आदिवासी समुदाय के लोग रहते है।उन्हें सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।नगर निगम की ओर से इस ग्राम का विकास किया जायेगा। जहा सभी ग्रामीणों के सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लिस्ट तैयार की गई।
Post Views: 178










