Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

श्री मारवाड़ी विद्यालय के नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । श्री मारवाड़ी विद्यालय के नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के कल्यानेश्वरी रोड के नदी तट स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में साबूज साथी योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण स्कूल के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद पप्पू सिंह की उपस्थिति में किया गया । इस दौरान स्कूल के कक्षा नवमी एवं दसवीं के 98 छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया । इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं को लागू कर रही है । छात्र छात्राओं के लिए मिड डे मील से लेकर स्कूल ड्रेस किताब छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं को लागू किया गया है ।ताकि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को पढ़ाई में कोई तरह की परेशानी ना हो ।इस अवसर पर स्कूल की टीआईसी दीपिका राय के अलावे स्कूल के अध्यक्ष पप्पू सिंह पीआईई जितेश सिंह ,चंदन झा के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे ।