बंटी खान बराकर।फागुन महोत्सव के उपलक्ष पर रविवार की सुबह सीतारामपुर महावीर मंदिर से एक निशान यात्रा श्याम मंदिर तक निकाली गई। जिसमें विशेषकर मारवाड़ी समुदाय के पुरुष महिलाएं द्वारा जयकारा लगाते हुए रैली नियामतपुर श्याम मंदिर पहुंची। जहां सभी ने निशान अर्पित किया।
महावीर मंदिर कमेटी द्वारा बताया गया कि सीतारामपुर से प्रथम बार श्याम मंदिर के लिए निशान यात्रा निकाली गई । जो कि सीतारामपुर स्टेशन रोड होते हुए नियामतपुर होते हुए श्याम मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद सभी ने निशान अर्पित किया। रैली में महिलाएं पुरुष बच्चे काफी संख्या में उपस्थितथी दर्ज़ की।
Post Views: 105










