Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कॉमिटी की ओर से एक दिवशीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान बराकर । बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कॉमिटी की ओर से मंगलवार को मंदिर प्रांगण में एक दिवशीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बराकर फाडी के प्रभारी अरिंदम मंडल मुख्य अथिति स्वरूप शामिल हुवे। शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल की टीम ने कैम्प में सहयोग किया। इस मौके पर मंदिर कॉमिटी के अध्यक्ष हराधन मंडल, सचिव पिनु चटर्जी, ने मुख्य अथिति को पुष्प गुच्छ बेच लगाकर सम्मानित किया । वही मुख्य अथिति ने रक्तदान करने  आये युवाओं के हाथ सर्टिफिकेट प्रदान किया। सबसे खास बात इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अथिति बराकर फाडी के प्रभारी अरिंदम मंडल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसी चीज है जिससे सभी को करना चाहिए । रक्त का दान करने से शरीर मे नया रक्त बनता है। वही इस दान किये रक्त से किसी का जीवन बचता है। वही मंदिर कॉमिटी के अध्यक्ष हराधन मंडल ने कहा कि पूजा के बाद से ही हमलोग सार्वजनिक तौर पर रक्तदान शिविर अपने मंदिर प्रांगण में लगाते है। जिससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो। वही मंदिर कॉमिटी के सचिव पिनु चटर्जी ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में सभी लोग मिल जुलकर रक्तदान करते है। वही उन्होंने शिबिर में महिलाओं की भागीदारी को काफी सराहा।कार्यक्रम का सफल संचाल सुभो ने किया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद सुशांत मंडल जोगा,मंदिर कॉमिटी के कोसाध्यक्ष हराधन घोष, टीएमसी नेता समीर घोष, सुब्रतो भादुड़ी दीप्ति साहा सहित कई युवाओं का अहम योगदान रहा।

Latest News