Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

गांधी जयंती पर तिरंगा पदयात्रा, इसको रोड पर स्थापित हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा महात्मा गांधी मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले निकली पदयात्रा, गांधी मोड़ के नाम से जाना जाएगा इसको मोड

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

गांधी जयंती पर तिरंगा पदयात्रा, इसको रोड पर स्थापित हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा

महात्मा गांधी मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले निकली पदयात्रा, गांधी मोड़ के नाम से जाना जाएगा इसको मोड

कुल्टी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को महात्मा गांधी मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा नियामतपुर न्यू रोड से शुरू होकर इसको रोड तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को याद किया।
पदयात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसको रोड पहुंचने के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद इस स्थान को ‘गांधी मोड़’ के नाम से पहचान देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान इंटक फेडरेशन के अध्यक्ष सिराज राजदान, सवदल जिला अध्यक्ष मनीष बरनवाल, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा, कुल्टी ब्लॉक अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सलाहुद्दीन अंसारी, आसनसोल सब-डिवीजन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोमिता सेन गुप्ता सहित कुल्टी के वरिष्ठ नेता काजल दत्ता, अरमान खान, पप्पू और नईम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को याद करते हुए कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Latest News