कुल्टी 9 जून ।नियामतपुर बाजार मे गुरुवार को वर्णवाल समिति द्वारा आने जाने वाले लोगो के बीच सर्बत का वितरण किया गया ।इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जीटी रोड़ पर पैदल यात्रियों ,बस यात्रियों ,ओटो सहित बाजार के लोगो को शीतल पेयजल पीने के लिए दिया गया ।समिति के सदस्यों ने बताया कि समय समय पर समिति द्वारा इस तरह का सेवा कार्य किया जाता है ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्णवाल के अलावे गोपाल वर्णवाल ,राजीव वर्णवाल ,जय प्रकाश वर्णवाल ,सुनील वर्णवाल ,लखन लाल वर्णवाल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे ।
Post Views: 118










