Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आरपीएफ द्वारा सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर आरपीएफ द्वारा सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए यात्रियों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा मानव तस्करी ट्रेस्पासिंग नशा खुरानी इत्यादि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।आरपीएफ द्वारा लोगों को बताया गया कि ट्रेन पर पत्थर नहीं मारना चाहिए । क्योंकि ट्रेन पर पत्थर मारना एक दंडनीय अपराध है । उन्होंने बताया कि एक पत्थर अगर किसी यात्री को लग जाता है तो उसकी जान भी जा सकती है । उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण बस चलती ट्रेन की जंजीर खींचना भी एक अपराध है । जहां-तहां से रेलवे लाइन को पार भी नहीं करना चाहिए । इसके अलावा बंद रेलवे गेट को पार नहीं करना चाहिए । गेट पार करने के लिए गेट के खुलने का इंतजार करना चाहिए रेलवे लाइन पार करने के लिए रेलवे पुल का उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो तथा नशा खुरानी गिरोह से सतर्क रहने को कहा गया और यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा गया । इसके अलावा भी रेल यात्रियों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कई तरह की जानकारियां दी गई । यात्रियों से कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर जानकारी देना चाहिए ।