बराकर। बराकर के प्रतिष्ठित बायवसाई स्वर्गीय पुरसोतम लाल मखरिया के पुत्र श्याम बिहारी मखारिया परिवार की ओर से ग्यारस को संगीतमय श्याम पाठ के साथ भजनों का आयोजन एव प्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा के भव्य श्रृंगार के साथ छप्पन भोग ज्योत जगाकर बाबा की अरदास लगाई। प्रातः कालीन बाबा श्याम के अखंड संगीतमय पाठ बराकर के श्याम कथा वाचक शशि शर्मा, एव पवन रजनी वाला के द्वारा किया गया। श्याम पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं का योगदान रहा। वही संध्या कालीन भजनों के संगीत मई मधुर कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडली जिन्होंने अभी अपना एक श्याम मंडल की स्थापना की है। श्याम का टाबरीयां की और से भजन संध्या का कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी। वही भजनों की इस मधुर संध्या में कोलकाता से चलकर आए भजन गायक लव अग्रवाल एव उनकी टीम ने बाबा के दरबार में एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति रखी। जिसमे बाबा के पांडव कुल अवतार भरोसो भारी है। जैसे अनमोल भजन सुनाए। वही कार्यक्रम में समाज की ओर से स्थानीय भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार, चेंबर ऑफ़ कोमार्श के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, कुल्टी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुरकांत शर्मा ,सुभाष जालान , ब्यवसाई उद्योगपति श्यामसुंदर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बराकर रानीसती सत्संग समिति सहित कई विशिष्ट लोगजन शामिल थे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में माखरिया परिवार के कुंज बिहारी महरी माखारिया सहित पूरे परिवार का अहम योगदान रहा।










