Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर रेलवे स्टेशन के बाहर जलजमाव*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । आसनसोल रेल मंडल के बराकर रेलवे स्टेशन के बाहर जलजमाव हो गया । इस संबंध में बताया जाता है कि लोग भीषण गर्मी से परेशान थे । काफी दिनों से वर्षा भी नहीं हुई थी । इसी बीच गुरुवार की दोपहर बारिश हुई हालांकि वर्षा लगभग आधे घंटे से भी कम हुई । इसी बीच बराकर रेलवे स्टेशन के बाहर का रास्ता पूरी तरह से जलमग्न हो गया है वहा लगभग 1 फुट जलजमाव हो गया । जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । इस दौरान देखा गया कि महिलाओं को पानी में घुसकर जाना पड़ रहा था ।

  1. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पानी के निकलने का जो नाला है । वह पूरी तरह से जाम हो चुका है । जिस कारण वर्षा का पानी बहुत ही धीमी गति से निकल रहा है । जिससे रेलवे स्टेशन के बाहर का परिसर में जलजमाव हो गया है और लोगों को आने जाने मे काफी असुविधा हो रही है ।

लोगों ने अंदाजा लगाया कि वर्षा आरंभ होने से पूर्व यदि इस नाले की साफ-सफाई नहीं की गई तो वर्षा काल में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । क्योंकि बराकर बाजार का उत्तरी छोर बराकर स्टेशन से ही आरंभ होता है इस कारण यहां लोगों का आवागमन काफी रहता है ।

Latest News