26.06.2023, आद्रा: दिनांक 26.06.2023 (सोमवार) से 02.07.2023 (रविवार) तक की अवधि के लिए संयुक्त (इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन तथा सिग्नल) साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है ।
परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा:
(1) 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-असनसोल) मेमू दिनांक 27-06-2023, 30-06-2023 एवं 02-07-2023 को रद्द रहेगी।
(2) 08174/08652 (टाटा-आसनसोल-बराभूम) मेमू दिनांक 27-06-2023 से 02-07-2023 तक आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा।
(3) 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) मेमू दिनांक 29-06-2023 एवं 02-07-2023 को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा।
(4) 18035 (खड़गपुर-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 29-06-2023 एवं 02-07-2023 को खड़गपुर से 60 मिनट से पुनर्निर्धारित की जाएगी।
(5) 18036 (हटिया-खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 27-06-2023, 29-06-2023 और 01-07-2023 को हटिया से 02 घंटे 30 मिनट से पुनर्निर्धारित की जाएगी।
(6) 03593 (पुरूलिया-आसनसोल) एक्सप्रेस दिनांक 27-06-2023, 30-06-2023 और 02-07-2023 को सही समय पर चलने पर 40 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
(7) 13511 (टाटा-आसनसोल) एक्सप्रेस दिनांक 27-06-2023, 30-06-2023 और 02-07-2023 को सही समय पर चलने पर 40 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
(8) 18023 (खड़गपुर-गोमो) एक्सप्रेस दिनांक 28-06-2023, 30-06-2023, 01-07-2023 और 02-07-2023 को सही समय पर चलने पर 40 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
नोट: (1) अनारा-बगालिया-कुस्तौर सेक्शन में PQRS ब्लॉक के कारण दिनांक 21-05-2023 से 31-08-2023 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) मेमू पहले से ही आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड हो रही है और 18035 (खड़गपुर-हटिया) एक्सप्रेस को खड़गपुर से 60 मिनट से पुनर्निर्धारित किया जा रहा है।









