कुल्टी। ईसीएल के संकतोड़िया मुख्यालय द्वारा टेंडर रद्द करने के खिलाफ कार चालकों और कार मालिकों ने मुख्यालय के मुख्य द्वार के समीप विरोध प्रदर्शन किया .
आंदोलनकारियों ने बताया कि
अनुबंधित वाहन चालकों व मालिकों द्वारा सोमवार को ईसीएल मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. आंदोलन कारियों का नेतृत्व कर रहे हैं कुल्टी तृणमूल ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष विमान आचार्य ने कहा कि ईसीएल के अधिकारी और वरीय कर्मचारी जो चार पहिया वाहन से चलते हैं. वह सभी वाहन ईसीएल द्वारा अनुबंधित है . परंतु प्रबंधन द्वारा हटात एक नोटिस जारी कर कहां गया कि 3 महीने तक ही अनुबंधित हैं, और आगे का अनुबंधित रद्द किया जाता है. इस आदेश के बाद गाड़ी मालिक को और चालकों में हड़कंप मच गया हैं . उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई . श्री आचार्य ने कहा कि हमारी मांग है कि जिस प्रकार वाहन चलते थे पुनः उसी प्रकार चलाया जाए, या कम से कम
1 साल के चलाने की अनुमति दी जाए. अगर प्रबंधन को नई गाड़ियां चाहिए तो पुराने मालिकों से ही लिया जाए ताकि जो चालक और जो गाड़ी मालिक की जीविका इस पर निर्भर है उसकी जीविका चलते रहे किसी एक पूंजीपति को टोटल टेंडर नहीं दिया जाए. प्रबंधन इन गाड़ियों का अनुबंधित रद्द करती है तो जो चालक है उसे अस्थाई नौकरी दी जाए ताकि हैं तो वे अपने परिवार का भरण पोषण कहा से करे गे . सारे गाड़ी मालिक और चालक स्थानीय है इस पर भी प्रबंधन विचार करे. खबर लिखे जाने तक आंदोलनकारियों और प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर जारी था.













