बराकर । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बराकर गायत्री शक्तिपीठ मे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम वार्ड नंबर 68 के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ बराकर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत लोगों ने मंदिर परिसर पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा पाठ एवं पांच कुंडिय यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित हुए । इस दौरान सर्वप्रथम मंदिर के पुरोहित द्वारा विधिवत कलश पूजा नवग्रह आदि देवता पूजन , षोडश मातृका पूजन कलश पूजन तत्पश्चात वेद माता गायत्री ,परम पूज्य गुरुदेव स्वर्गीय श्री राम शर्मा अचार्य एवं परम वंदनीय माता जी का पूजन किया । उपस्थित सभी भक्तो ने लोक कल्याण की भावना से हवन यज्ञ किया । कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर ट्रस्टी विजय कृष्ण खेवानी , उमंग पोद्दार , आशा देवी शर्मा ,दीपक दुधानी, के अलावा ईश्वर भाई पटेल ,मंदिर के पुजारी सतीश गुप्ता ,अजय सिंह के अलावा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ।















