कुल्टी । कुल्टी क्लब रोड में नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा दूसरे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा गुरुवार को कुल्टी क्लब रोड नैफ मैदान मे मोबाइल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्पाद विभाग के ओसी सुकल्याण उपाध्याय ने किया । वही मुख्य अतिथि के तौर पर सेल के ईडी शुभाशीष सेन गुप्ता भी उपस्थित थे । इस दौरान श्री सेन गुप्ता ने दो दिवसीय रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर नेफ के निदेशक की काफी प्रशंसा की । वही नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन के निदेशक मैहर मंडल ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा नौजवानों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना था । उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चे जैसे कि 18 वर्ष के बच्चों को रक्तदान के प्रति जागरूक कराने को लेकर पिछले 1 सप्ताह से रक्तदान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । उन्हें बताया गया कि अगर यह बच्चे वर्ष में एक बार रक्तदान करते हैं तो वे कई तरह के गंभीर रोगों से बच सकते हैं । इसके बाद युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया । वहीं उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में सेल के इडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इन दोनों दिनों में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सभी रक्त दाताओं को पौष्टिक आहार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । रक्तदान शिविर को सफल बनाने वालों में चार्ज्याश्री वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अनामिका सिंह, उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय ,संजय दास ,निपून संघाई उपस्थित थें।














