Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*जामुड़िया में 125 दिन के गारंटी कार्य का शुभारंभ, भाजपा नेताओं ने “डबल इंजन सरकार की गारंटी” बताया* *चिचुर बिल गांव में 5 दिन तक चलेगा नए तालाब का निर्माण, 50 श्रमिकों से हुई शुरुआत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*जामुड़िया में 125 दिन के गारंटी कार्य का शुभारंभ, भाजपा नेताओं ने “डबल इंजन सरकार की गारंटी” बताया*
*चिचुर बिल गांव में 5 दिन तक चलेगा नए तालाब का निर्माण, 50 श्रमिकों से हुई शुरुआत*

*जामुड़िया* : पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त योजना के तहत 125 दिन के गारंटी कार्य का शुभारंभ मंगलवार को जामुड़िया थाना अंतर्गत चुरुलिया ग्राम पंचायत के चिचुर बिल गांव में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मंडल-1 के अध्यक्ष पिनाकी राय ने नारियल फोड़कर और श्रमिकों को मिठाई खिलाकर किया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी गोपी पात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

*”डबल इंजन सरकार की गारंटी”*
उद्घाटन के बाद पिनाकी राय ने कहा, “आज पूरे पश्चिम बंगाल में लोगों की स्थिति बदतर हो गई थी। लेकिन मोदी जी की गारंटी और डबल इंजन सरकार के कारण आज जामुड़िया विधानसभा के चुरुलिया पंचायत अंतर्गत चिचुर बिल गांव से VBG रामजी की 125 दिन की गारंटी योजना का काम शुरू किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

*5 दिनों तक चलेगा तालाब खन का काम*
जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए लगभग 150 लोगों के जॉब कार्ड जमा किए गए थे। पहले दिन करीब 50 श्रमिकों ने काम शुरू किया। आयोजकों ने बताया कि बुधवार से और अधिक श्रमिक जुड़ेंगे।
इस योजना के तहत गांव में अगले लगभग 5 दिनों तक नए तालाब का खनन किया जाएगा। इससे गांव में जल संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है।

Latest News