Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

फ्लाई ऐश की धूल से बेहाल कुल्टी, प्रशासन के दरवाजे पहुंची कांग्रेस

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

फ्लाई ऐश की धूल से बेहाल कुल्टी, प्रशासन के दरवाजे पहुंची कांग्रेस

कुल्टी। फ्लाई ऐश और अन्य धूलयुक्त सामग्री से लदे भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कुल्टी के विस्तृत इलाके में धूल प्रदूषण से लोग बेहाल हैं। स्थिति पर तत्काल नियंत्रण की मांग को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि डिसरगढ़, सांकतोड़िया, शीतलपुर, राधानगर, बामनडीहा, तहराम, नियामतपुर, नियामतपुर न्यू रोड होते हुए चौरंगी बाईपास तक नियमित रूप से फ्लाई ऐश और अन्य धूलयुक्त सामग्री से लदे ट्रक एवं डंपर आवागमन करते हैं। आरोप है कि कई वाहनों में सामग्री को उचित तरीके से ढका नहीं जाता, जिसके कारण रास्ते में फ्लाई ऐश और धूल फैलती रहती है। इससे सड़क के साथ-साथ आसपास के रिहायशी इलाकों में भी भारी धूल प्रदूषण फैल रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस मार्ग से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण बच्चे, बुजुर्ग, विद्यार्थी, राहगीर, दुकानदार और रोजाना सफर करने वाले लोग प्रतिदिन धूल प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं। कांग्रेस ने पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए ढके हुए अधिकृत वाहनों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने तथा रास्ते में राख और धूल के बिखराव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

शिकायत पत्र में प्रशासन से पूरे मार्ग का निरीक्षण कर पुलिस, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मोटर व्हीकल्स विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने की मांग की गई है। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, वाहनों के वैध पीयूसी, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

यह शिकायत पत्र आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आसनसोल क्षेत्रीय अधिकारी, कुल्टी थाना प्रभारी तथा संबंधित स्थानीय अधिकारियों को भी भेजा गया है। अब प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Latest News

Related News