कुल्टी- कुल्टी स्टेशन समीप सियालडागा निवासी बिसाल सुद्रानिया के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर 12 लाख 70 हजार 470 रुपया उड़ा लिया गया था. जिसे कुल्टी पुलिस द्वारा पैसा बरामद कर लिया गया और श्री सुद्रानिया को कुल्टी पुलिस द्वारा रकम उन्हें सौंप दिया गया.
विशाल सुद्रानिया ने बताया की 29 अप्रैल को मेरे अकाउंट सेे 12 लाख 70 हजार 470 धोखाधड़ी कर खाते से उड़ा लिया गया था. इसकी जानकारी बैंक को देते हुए कुल्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई. कुल्टी थाना के साइबर सेल द्वारा मेरे शिकायत को लेते हुए अपनी जांच शुरू की और आज मेरे खाते में पूरी रकम वापस आ गई है. जिसका धन्यवाद हमारा पूरा परिवार कुल्टी थाने को देता है. उन्होंने कहा कि रविवार देर संध्या कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दु दत्ता ने मुझे बुलाया और इसकी पूरी जानकारी दी. अब पूरा रकम मेरे अकाउंट में चल जाने की जानकारी दी गई.
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच की पल-पल की जानकारी उन्हें दी जा रही थी. हमारे द्वारा भी पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा था. कुल्टी पुलिस द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि उनका सारा पैसा वापस कर दिया जाएगा और पुलिस अपने आश्वासन पर कायम रहते हुए हमारा पूरा पैसा हमें मील गया. उन्होंने कुल्टी थाना प्रभारी और कुल्टी साइबर सेल के अधिकारीय की बड़ी प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापन दीया.















