बराकर । आसनसोल सांसद मद से आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के नाला पाड़ा एवं फाडी रोड कब्रिस्तान मोहल्ला की दो सड़क निर्माण कार्य का शुभरम्भ किया गया । इस सड़क निर्माण कार्य का शुभरम्भ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एवं वार्ड के पार्षद टुंपा चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया ।
इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगो मे हर्ष का माहौल है । इस अवसर पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में दीदी के द्वारा बिकास का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने स्थानीय पार्षद के बारे मे कहा की टुंपा चौधरी अपने वार्ड के बिकास करने को लेकर काफी चेष्टा करती रहती है । वह यहां की हर एक समस्या के समाधान करने के लिए निगम का ध्यान आकृष्ट करती है । वहीं वार्ड पार्षद टुंपा चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय हमने यहां के लोगो से वादा किया था कि वार्ड की जिस गली में पक्की सड़क नही है। उस गली में पक्की सड़क बनाने का कार्य अवश्य करेंगी । जिसके मद्देनजर आज सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है ।
इस सड़क के बन जाने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा । इस अवसर पर बराकर फाडी प्रभारी अरिंदम मंडल ,अब्दुल बारी, टीएमसी के वरिष्ठ नेता रोबिन लायक , पूर्व पार्षद पप्पू सिंह,आजम खान, जसीम अंसारी, चैतन्या माझी, अरिंदम मंडल,नागा मुखर्जी, तोनू मुखर्जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।














