बराकर। केंदुवा बॉयज की ओर से केंदुवा हाई स्कूल रनिंग कप 20 20 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल चौबीस टीम ने भाग लिया । प्रत्येक टीम में छह छह खिलाड़ी शामिल थे। शुक्रवार को आयोजित केंदुवा है स्कूल रैनिंग कप 2020 का फाइनल मुकाबला शूभील्ला के साथ साइनिंग स्टार के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में शूभिल्ला ने शाइनिंग स्टार को दो जीरो से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। मुख्य अथिति कुल्टी थाना प्रभारी ने विनर ओर रन टीम को उपहार स्वरूप पंद्रह हजार और बारह हजार रुपया प्रधान कमिटी की ओर से शील्ड के साथ दिया गया। मैच को देखने के लिए बड़ी तादाद में कुल्टी एव आसपास के यूवा फुटबाल प्रेमी शामिल थे। इस टूर्नामेंट को सफ़ल बनाने में यूवा तृणमूल के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव लालू का अहम योगदान रहा। जिसने सभी युवाओं को साथ लेकर छेत्र में खेल की भावना को सजोए रखने का कार्य किया। ओर खेल को बढ़ावा देने कार्य कर रहा है। जिनमे विखु शर्मा ,आदिल खान छोटी यादव सनी विशाल,मासूम, इदिर,गणेश का अहम योगदान रहा।



















