Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बंद*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। आसनसोल नगर निगम के वार्ड 66 स्थित रामनगर पंप हाउस फिल्टर प्लांट से विगत तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बंद करने से तकरीबन आधा दर्जन वार्ड में पानी की आपूर्ति बाधित रही । शनिवार को बराकर फाड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल ने पंप हाउस पहुंचकर टेंप्रोरी रूप से पानी की आपूर्ति प्रारंभ करवाई। इस दौरान वार्ड 17 के भाजपा पार्षद ललन मेहरा भाजपा के प्रवक्ता राजेश सिन्हा दीपक झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने सीधे तौर पर तृणमूल पर हमला बोलते हुवे कहा की ये तृणमूल की सोची समझी ओछी राजनीति है। जब राज्य की सरकार तृणमूल की। नगर निगम तृणमूल का , वार्ड का पार्षद तृणमूल का फिर इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होना एक बचकानी हरकत समझ में आती है। जहा यही तृणमूल अपने सरकार के विरोध में आंदोलन रात है। जो एक दिखावा है। जिसके लिए भाजपा पार्षद ललन मेहरा लगातार लड़ाई कर रही है।उक्त पंप हाउस में विगत पंद्रह से सोलह मिहीने से कर्मियों का दरमाह बकाया है। जिनमे बिरेन बाउरी,सीमांतो सरकार, गोपी मल्लिक शामिल है।